प्रतिलिप्यधिकार (कॉपीराइट) में - ईयू अज्ञात कार्य (ऑर्फन वर्क)

इस न्‍यायसंगत कथन का आशय उन सामग्रियों के लिए प्रयोग करना है जिनके संबंध में मुख्य कार्य की पहचान यूरोपीय संसद के निर्देश 2012/28/ईयू तथा अज्ञात कार्यों के कतिपय अनुमेय प्रयोगों के लिए परिषद के 25 अक्तूबर के निर्णय के अनुसार अज्ञात कार्य के रूप में की गई है। इस सामग्री के लिए, या तो (ए) किसी अधिकार धारक की पहचान नहीं हुई है या (बी) एक या अधिक अधिकारधारकों की पहचान हुई है लेकिन अधिकारधारकों को खोजने के लिए काफी अध्यवसायिक प्रयास करने के बाद भी किसी का पता नहीं मिला है। अध्यवसायिक खोज के परिणाम ईयू ऑर्फन वर्क्स डेटाबेस में उपलब्ध हैं। आपको इस सामग्री का हर प्रकार से उपयोग करने के लिएप्रतिलिप्यधिकार (कॉपीराइट)और संबंधित अधिकार कानून द्वारा अनुमति है जो आपके उपयोग पर लागू होता है। (इस सामग्री के

सूचनाएं

  • आपको अपने इच्छित उपयोग के लिए अन्य अनुमतियाँ प्राप्त करने की आवश्यकता हो सकती है। उदाहरण के लिए, प्रचार, गोपनीयता या नैतिक अधिकार जैसे अन्य अधिकार इस बात को सीमित कर सकते हैं कि आप सामग्री का उपयोग कैसे कर सकते हैं।
  • आपको उस संगठन की वेबसाइट पर सामग्री की प्रतिलिप्यधिकार (कॉपीराइट) स्थिति के बारे में अतिरिक्त जानकारी मिल सकती है, जिसने सामग्री उपलब्ध कराई है।
  • जब तक स्पष्ट रूप से नहीं कहा जाता है कि जिस संगठन ने यह सामग्री उपलब्ध कराई है, वह उस विषय के बारे में कोई आश्वस्ति नहीं देता है और इस न्‍यायसंगत कथन की सटीकता की गारंटी नहीं दे सकता है, आप अपने उपयोग के लिए स्वयं उत्तरदायी है।
  • यदि आपके पास कोई जानकारी है जो अधिकार धारकों की पहचान या पता लगाने में योगदान दे सकती है,तो कृपया उस संगठन को सूचित करें जिसने सामग्री उपलब्ध कराई है।

दावा त्याग प्रलेख (डिस्क्लेमर) इस कथन का उद्देश्य जन साधारण को यह समझाना है कि इस सामग्री का उपयोग कैसे किया जा सकता है। जब भी कोई (गैर-मानक) लाइसेंस या अनुबंध जो संबंधित सामग्री के पुनः प्रयोग को नियंत्रित करता है, तब यह कथन सिर्फ इसके कुछ शर्तों के प्रभावों को संक्षेप में प्रस्तुत करता है। यह कोई लाइसेंस नहीं है और इसका प्रयोग अपने कार्य को लाइसेंस प्रदान करने के लिए नहीं करना चाहिए। लाइसेंस के लिए http://creativecommons.org/ पर जाएं ।

इस कथन के लिए यूआरएल है :
http://rightsstatements.org/vocab/InC-OW-EU/1.0/